खासमहल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ योग कार्यक्रम, स्वस्थ वृद्धावस्था का दिया गया संदेश


जमशेदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को खासमहल दुर्गा पूजा मैदान, सदर अस्पताल के निकट योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त रह चुके राजीव रंजन उपस्थित रहे। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है 
तथा बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकता है।योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इस आयोजन का आयोजन जिला आयुष समिति, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाना था।योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

Comments

और नया पुराने