न्यू केबल टाउन के अंकित शर्मा ने BPSC में लहराया परचम, 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में हासिल की 218वीं रैंक


जमशेदपुर। शहर के न्यू केबल टाउन निवासी अंकित शर्मा ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में 218वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में जारी BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम में अंकित की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। अंकित शर्मा की इस सफलता को उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासित तैयारी और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने साबित कर दिया कि लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अंकित की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आगे बढ़ने का हौसला देगी।गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम हाल ही में जारी किया है, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। हेडिंग:न्यू केबल टाउन के अंकित शर्मा ने बढ़ाया मान, BPSC 70वीं परीक्षा में 218वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

Comments

और नया पुराने