जमशेदपुर में देर रात पुलिस का सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, शहरभर में बढ़ाई गई सुरक्षा


जमशेदपुर: शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा लगातार देर रात सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग प्वाइंट बनाकर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। 

इस दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। देर रात शहर में आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी गई।

जिला पुलिस का कहना है कि इस तरह के नियमित जांच अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर नकेल कसना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना तथा शहरवासियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Comments

और नया पुराने