*मलेरिया और डायरिया से बचाव के लिए जागरूकता रथ रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी*


चाईबासा: मलेरिया एवं डायरिया से बचाव के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने संयुक्त रूप से जनजागरूकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को मलेरिया एवं डायरिया से बचाव, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग, समय पर जांच एवं उपचार तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करेगा।

 अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से मौसमी बीमारियों की रोकथाम करना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना है।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने मलेरिया एवं डायरिया नियंत्रण को लेकर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Comments

और नया पुराने