*टाटा स्टील नोवामुंडी से तांबे के तार चोरी मामले में पांच गिरफ्तार, चोरी का 119 मीटर तार बरामद*


नोवामुंडी(प्रकाश कुमार गुप्ता): टाटा स्टील नोवामुंडी में लगे कन्वेयर के संचालन में उपयोग किए जा रहे करीब 100 मीटर तांबे के तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार 18 जून 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को टाटा स्टील के सिक्योरिटी इंचार्ज द्वारा नोवामुंडी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि कंपनी परिसर में लगे कन्वेयर से अज्ञात चोरों द्वारा तांबे का तार चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में नोवामुंडी थाना कांड संख्या 23/26 दिनांक 15.06.2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामले की जांच, सूचना संकलन और छापामारी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि टेम्पु मुंडा और उसके सहयोगियों ने चोरी किए गए तांबे के तार को छुपाकर रखा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से चोरी का तार बरामद किया।गिरफ्तार आरोपियों में टेम्पु मुंडा (30 वर्ष), पिता स्व. गोविंद मुंडा, निवासी तोड़ेतोपा घासवा साई, थाना नोवामुंडी; प्रेम गोप (19 वर्ष), पिता शंकर गोप, निवासी बोकारो साइडिंग, थाना नोवामुंडी; अनि मुंडा (20 वर्ष), पिता स्व. छोटाबाबू, निवासी बोकारो साइडिंग, थाना नोवामुंडी; शिवा सरदार (20 वर्ष), पिता दुर्गा सरदार, निवासी बोकारो साइडिंग, थाना नोवामुंडी; और अंकित करुवा (19 वर्ष), पिता स्व. पेटु करुवा, निवासी डुकासाई, थाना नोवामुंडी शामिल हैं।पुलिस ने टेम्पु मुंडा के पास से 45 मीटर लंबा करीब 1.5 इंच मोटा तार, प्रेम गोप के पास से 25 मीटर लंबा करीब 1.5 इंच मोटा तार, अनि मुंडा के पास से 18 मीटर लंबा करीब 1 इंच मोटा तार, शिवा सरदार के पास से 27 मीटर लंबा करीब 1.5 इंच मोटा तार और अंकित करुवा के पास से 4 मीटर लंबा करीब 2 इंच मोटा तार बरामद किया है।छापामारी दल में नोवामुंडी थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक नयन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक पूर्णिमा कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक अवर निरीक्षक बिनोद कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल JAP-09 के जवान शामिल थे।

Comments

और नया पुराने