बिष्टुपुर में अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान एम जी एम में मौत

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के पीबी गली मस्जिद रोड निवासी मोहम्मद हुशाम अख्तर बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुस्को गोलचक्कर के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, वे अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई ।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल पहुंचाया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई 
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा । वहीं पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Comments

और नया पुराने