आज़ादनगर में रंगदारी को लेकर फायरिंग, युवक पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान


जमशेदपुर: आज़ादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड 3 नंबर स्थित सिपतेन रज़ा मस्जिद के समीप रविवार को रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना में टाइगर खान उर्फ कुनर खान पर जानलेवा हमला किया गया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया।मिली जानकारी के अनुसार, छोटा साजिद उर्फ घर्रा, मुबारक, तनवीर उर्फ खेपा, हजला, रेहान समेत 4-5 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि तनवीर उर्फ खेपा ने टाइगर खान उर्फ कुनर खान को निशाना बनाकर गोली चलाई। गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिपतेन रज़ा मस्जिद के पास करीब एक राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने घरों में दुबक गए और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि घटना के पीछे रंगदारी को लेकर चल रहा विवाद कारण हो सकता है। सूचना मिलने के बाद आज़ादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Comments

और नया पुराने