कोल्हान को मिली एआई आधारित अत्याधुनिक एमआरआई की सौगात, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में 9 करोड़ की मशीन का उद्घाटन

सरायकेला: आदित्यपुर स्थित Netaji Subhas Medical College & Hospital ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शनिवार को अस्पताल में अत्याधुनिक एआई तकनीक से लैस एमआरआई मशीन का उद्घाटन सरायकेला-खरसावां के Nitish Kumar Singh ने किया। इस सुविधा के शुरू होने से कोल्हान क्षेत्र के मरीजों को अब उन्नत चिकित्सा जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।उद्घाटन समारोह में संस्थान के चेयरमैन Madan Mohan Singh, प्रबंध निदेशक Vibha Singh, प्राचार्य Dr. K. M. Singh सहित अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सीमेन्स की अत्याधुनिक एमआरआई मशीन को लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। यह हिलियम-फ्री तकनीक पर आधारित मशीन है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग किया गया है। इससे जांच प्रक्रिया अधिक सटीक, तेज और प्रभावी होगी। विशेषज्ञ चिकित्सक की अनुपस्थिति में भी यह मशीन उन्नत इमेजिंग एवं रिपोर्टिंग में सहायता प्रदान करेगी।अस्पताल का दावा है कि कोल्हान क्षेत्र में इस तरह की एआई आधारित एमआरआई तकनीक पहली बार उपलब्ध हुई है। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले का यह पहला अस्पताल बन गया है, जहां एमआरआई जांच की सुविधा शुरू की गई है।करीब दो वर्ष पूर्व स्थापित मेडिकल कॉलेज ने कम समय में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां 100 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई संचालित हो रही है, जबकि 900 बेड वाले सुपर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में विभिन्न आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।इस अवसर पर चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने घोषणा की कि अगले 15 दिनों के भीतर अस्पताल में कैथ लैब की भी शुरुआत की जाएगी। इसके शुरू होने से हृदय रोगियों को एंजियोग्राफी और अन्य महत्वपूर्ण जांच एवं उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी।मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से अस्पताल प्रबंधन ने एमआरआई जांच पर 25 प्रतिशत तक की छूट देने का निर्णय लिया है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी!

Comments

और नया पुराने