*भाजपा मंझारी मंडल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लगाया सामूहिक योग शिविर योग से शरीर और मन रहता है स्वस्थ*


चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी मंझारी मंडल की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सिद्धेश्वर गोप ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अनिल बिरूली और मंडल प्रभारी प्रताप कटियार महतो उपस्थित हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग को जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया।मौके पर वक्ताओं ने कहा कि योग करने से शरीर, मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है, इसलिए सभी लोगों को नियमित योग करना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि योग आज पूरे विश्व में अपनाया जा रहा है और इसके महत्व को लोग समझ रहे हैं।कार्यक्रम में कहा गया कि नियमित रूप से 30 से 45 मिनट योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। वर्तमान समय में बढ़ रही बीपी, शुगर जैसी समस्याओं से बचने के लिए योग काफी लाभकारी है।इस अवसर पर योग प्रेमियों से लगातार योग अभ्यास करने की अपील की गई और स्वस्थ जीवन के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

Comments

और नया पुराने