चाईबासा: महिला कॉलेज, चाईबासा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की लगभग 75 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन, जिला युवा पदाधिकारी अभिषेक आनंद और डॉ. सुचिता बाड़ा ने छात्राओं को योग के महत्व, इसके शारीरिक और मानसिक लाभ तथा स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर मदन मोहन मिश्रा ने छात्राओं को विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित रूप से योग करने और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
Tags
चाईबासा
Comments