चाईबासा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्यशैली और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर सारंडा एवं गुआ क्षेत्र के सैकड़ों समर्थकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।चाईबासा परिसदन में आयोजित सादे समारोह में मंत्री दीपक बिरुवा की मौजूदगी में सुखराम सांडिल, नीरज चौबे, रामेश्वर चाम्पिया, राजू गोप, कुरशो देवगम, बुधराम सिद्धू, सुमित दास और जगदीश कोड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक झामुमो में शामिल हुए।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, छात्र मोर्चा जिला सचिव अनुज पूर्ति, जिला संगठन सचिव बृन्दावन गोप और सारंडा मानकी लादूरा देवगम सहित कई लोग उपस्थित थे।नए सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर एवं युवाओं के हित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि झामुमो की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।मंत्री दीपक बिरुवा और पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की।इस अवसर पर नए सदस्यों का मंत्री दीपक बिरुवा, जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम सहित झामुमो पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Tags
चाईबासा
Comments