चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।जेल अदालत के लिए गठित न्यायिक दंडाधिकारी मंजित साहू की पीठ ने प्रस्तुत मामलों की समीक्षा की। इस दौरान दो मामलों का निष्पादन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंडल कारा में बंद पुरुष और महिला बंदियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बंदियों की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।मौके पर जेल अधीक्षक सुनील कुमार एवं संबंधित न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे। डीएलएसए द्वारा बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बंदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना है
Tags
चाईबासा
Comments