*अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर 23 जून को चाईबासा में होगी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, 23 से 27 जून तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन*


चाईबासा: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 23 जून को क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की शुरुआत चाईबासा के इंडोर स्टेडियम से होगी। इसमें पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।प्रतियोगिता में प्रथम से पांचवें स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विजेताओं को जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।जिला ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक वर्ष खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को खेलों के माध्यम से स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रेरित करना है।इस बार 23 जून को क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, 24 जून को कराटे प्रतियोगिता चाईबासा में, 26 जून को बॉक्सिंग प्रतियोगिता चक्रधरपुर में तथा 27 जून को ताइक्वांडो प्रतियोगिता चक्रधरपुर में आयोजित की जाएगी।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

और नया पुराने