चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरुनियाँ फुटबॉल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया और योगाभ्यास किया।मौके पर खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक, अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर आलोक रंजन महतो, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षकगण, आयुष विभाग के डॉक्टर, प्रखंड कर्मचारी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया और योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग से शरीर और मानसिक संतुलन बेहतर रहता है। नियमित रूप से सुबह योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।उन्होंने कहा कि योग शरीर को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ व्यक्ति को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की।कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों ने भी योग को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
Tags
चाईबासा
Comments