जमशेदपुर में टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, MY26 सीरीज़ के आधुनिक फीचर्स से मिलेगा 10% तक बेहतर माइलेज


जमशेदपुर: औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में टाटा मोटर्स और एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स के संयुक्त तत्वावधान में 35 नई कमर्शियल गाड़ियों के डिलीवरी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पहले चरण में 35 में से 5 गाड़ियां ग्राहक केपीएस लॉजिस्टिक्स को सौंपी गईं। 

कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के एरिया सेल्स मैनेजर प्रकाश चंद्रा, एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स के डायरेक्टर हरेंद्र सिंह, पार्टनर डायरेक्टर प्रशांत कुमार तिवारी तथा परिवहन व्यवसाय से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

टाटा मोटर्स के एरिया सेल्स मैनेजर प्रकाश चंद्रा ने बताया कि वाहन प्राप्त करने वाला ग्राहक ईस्टर्न ज़ोन के प्रमुख ट्रांसपोर्टरों में शामिल है, जिसके बेड़े में पहले से 700 से अधिक वाहन संचालित हो रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि ग्राहकों का टाटा मोटर्स और एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स पर वर्षों से बना भरोसा ही इस बड़े ऑर्डर का मुख्य आधार है।कंपनी के अनुसार, नई MY26 सीरीज़ की इन कमर्शियल गाड़ियों में एडवांस्ड ATS सिस्टम, ऑटो-एडजस्टेबल एवं अधिक आरामदायक सीटें और बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने वाले कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं।

 इन तकनीकी सुधारों के कारण पहले की तुलना में 8 से 10 प्रतिशत तक अधिक माइलेज मिलने की उम्मीद है, जिससे परिचालन लागत कम होगी और ग्राहकों के व्यवसाय को सीधा लाभ मिलेगा।

इसके अलावा गाड़ियों के क्राउन और ड्राइवलाइन में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिससे भारी लोड के साथ कठिन और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित होगा। 

वहीं एसोसिएटेड बॉडी बिल्डर्स ने ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप ट्रेलर बॉडी तैयार की है, ताकि वाहन अधिकतम क्षमता के साथ सुरक्षित रूप से संचालित किए जा सकें।समारोह के दौरान अधिकारियों ने कहा कि नई तकनीक से लैस ये गाड़ियां न केवल ग्राहकों के कारोबार को नई मजबूती देंगी, बल्कि ड्राइवरों को भी अधिक सुरक्षित और आरामदायक कार्य वातावरण उपलब्ध कराएंगी। 

उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई खेप परिवहन क्षेत्र की प्रगति के साथ-साथ रोजगार और आर्थिक विकास को भी नई गति देगी।

Comments

और नया पुराने