रामगढ़: जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरुंग गांव में शनिवार को एक अवैध कोयला खदान में चाल (छत) धंस जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिबू बेदिया और सुखदेव गंझू के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर अवैध खदान में कोयला काट रहे थे। इसी दौरान अचानक खदान की चाल धंस गई, जिससे दोनों मजदूर मलबे में दब गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही उरीमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा अवैध कोयला खनन के दौरान हुआ।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा अवैध खनन में शामिल लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
Tags
Ranchi/ Ramgadh
Comments