जमशेदपुर:सिदगोड़ा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित सिंह (29) और गोल्डी सिंह (26) के रूप में हुई है।
दोनों गोलमुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं।पुलिस के अनुसार, 2-3 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे सिदगोड़ा थाना के पास मेन रोड पर वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह बाइक टिनप्लेट गेट के पास मई माह के पहले सप्ताह में चोरी की थी। इंजन और चेसिस नंबर की जांच में बाइक उसी चोरी की निकली, जिसके संबंध में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 92/2026, दिनांक 30.06.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त कर ली है और दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।बरामदगीएक काले-हरे रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल।आपराधिक इतिहासरोहित सिंह: गोलमुरी थाना कांड संख्या 12/23 (धारा 379/411/34 भादवि)।गोल्डी सिंह: गोलमुरी थाना कांड संख्या 11/23 (धारा 379/411/34 भादवि)।सिदगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
Tags
जमशेदपुर क्राइम
Comments