स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मिले सूरज सिंह, जनहित व स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा, RIMS-2 के लिए दी बधाई


जमशेदपुर:आज झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से सूरज सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जनहित, राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा झारखंड के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान सूरज सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री का आत्मीय स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री के नेतृत्व में झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सूरज सिंह ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी RIMS-2 परियोजना के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि RIMS-2 के निर्माण से झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

अंत में सूरज सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं राज्य के निरंतर विकास की कामना की।

Comments

और नया पुराने