*जिला जज ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल की मासिक समीक्षा बैठक की, मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश*


चाईबासा: झालसा रांची एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) चाईबासा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के निर्देश पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) की मासिक समीक्षा बैठक जिला जज के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। 

बैठक में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान जिला जज ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यों का मूल्यांकन किया और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया।

 उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें सौंपे गए मामलों को समय पर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर विधि सम्मत तरीके से उनका निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर कानूनी सहायता मिल सके।

बैठक में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ सुरेंद्र प्रसाद दास, डीएलएसए के सहायक रत्नेश कुमार तथा पूजा चौरसिया भी उपस्थित रहे। सभी ने लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर चर्चा की।बैठक की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी। 

उन्होंने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि पात्र लोगों को प्रभावी और समयबद्ध कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Comments

और नया पुराने