चक्रधरपुर: चक्रधरपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.46 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 की रात करीब 10:55 बजे सूचना मिली थी कि असलम चौक के आसपास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल संख्या JH05CP 6025 से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए चक्रधरपुर थाना में सनहा दर्ज कर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।पुलिस टीम जब असलम चौक पहुंची तो एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठा मिला। पुलिस वाहन को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उसकी पहचान एहतेशाम वकार (28 वर्ष), पिता अफताब आलम, निवासी पापड़हाता वार्ड नंबर-10, थाना चक्रधरपुर, जिला पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पूछताछ के दौरान उसने अपने कुछ सहयोगियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।इस संबंध में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 69/2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(a) एवं 21(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।बरामद सामानतीन छोटी पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 1.46 ग्राम)ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोनपल्सर मोटरसाइकिल संख्या JH05CP 6025छापामारी दल में शामिल अधिकारीसहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुरपुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अवधेश कुमारप्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक राजकिशोर तिवारीपुलिस अवर निरीक्षक परमेश्वर उरांवसहायक अवर निरीक्षक भरत भूषण सामडचक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल के जवानपुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Tags
चक्रधरपुर
Comments