गवाहों को प्रभावित करने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई,पार्वती घाट के पास 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद


जुगसलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक हथियार के साथ पकड़ा गयाजमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक 17 वर्षीय बालक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर को सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना कांड संख्या 112/25 के कुछ आरोपी, जो हाल ही में जेल से बाहर आए हैं, हथियार के साथ क्षेत्र में आ-जा रहे हैं और कांड के गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। 

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम ने पार्वती घाट के समीप एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध बालक को रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपनी उम्र 17 वर्ष बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद हुईं।इस मामले में पु०अ०नि० कृष्ण कुमार यादव के लिखित आवेदन के आधार पर जुगसलाई थाना कांड संख्या 49/26, दिनांक 18 जून 2026, के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा कांड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार निरुद्ध बालक का नाम गोपनीय रखा गया है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी जुगसलाई थाना में दर्ज दो मामलों में संलिप्तता सामने आ चुकी है।छापेमारी दल में थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां, पु०अ०नि० कृष्ण कुमार यादव, सुमित लकड़ा, गोपाल कुमार, विवेक कुमार पंडित, स०अ०नि० दिलीप कुमार यादव सहित जुगसलाई थाना एवं टैंगो टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Comments

और नया पुराने